बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से अरबों रुपए का कारोबार प्रभावित










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):  यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को भी हापुड़ के सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर जिस कारण बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई और बैंकों पर ताले लटके रहे। हड़ताली बैंक कर्मी सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रयास का विरोध कर रहे थे। हड़ताली बैंक कर्मियों का कहना था कि सरकार अपनी नीतियों में परिवर्तन करें। बैंकों पर हड़ताल का नोटिस चस्पा देखकर बैंक ग्राहक निराश लौट गए।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की हापुड़ शाखा की अगुवाई में हापुड़ के विभिन्न बैंकों में कार्यरत कर्मचारी गढ़ रोड पर केनरा बैंक पर एकत्र हुए। हड़ताली बैंक कर्मचारी हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे। जिन पर केंद्र सरकार विरोधी नारे लिखे थे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के  कारण बैंक काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुआ जिसका असर व्यापार पर भी दिखाई दिया। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण चैक समाशोधन व कैश ट्रांसफर न होने से जनपद में अरबों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है।

हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!