👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से लखनऊ, प्रयागराज का सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है जिससे यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी ना हो। इसके लिए रेलवे नौचंदी एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी कर रहा है। 21 दिसंबर को यह अतिरिक्त कोच लग जाएंगे जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके।
बता दें कि ट्रेनों की कमी के कारण नौचंदी एक्सप्रेस में काफी यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे अब चार अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी कर रहा है।



























