👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में हो रहे प्राकृतिक और शून्य बजट खेती पर चल रहे शिखर सम्मेलन में गुरुवार को देशभर के किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। हापुड़ में किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए संबोधन को सुना। कृषि प्रसार विभाग हापुड़ में किसान नेता पंकज शर्मा, प्रवीण शर्मा, बलराम सैनी, शरद शर्मा, शंभू दयाल शर्मा आदि इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि प्राकृतिक खेती पर आयोजित इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत 14 दिसंबर को हुई थी जिसके समापन पर प्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित किया।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























