👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर बुधवार से जनपद जनपद हापुड़ में सपाइयों ने सपा का झंडा लगाओं अभियान शुरु किया है। यह अभियान 25 दिसम्बर तक चलेगा।
हाई कमान के निर्देश पर सपा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक अपने-अपने वाहनों व भवनों पर सपा का झंडा लगाएंगे।। अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को सपा के प्रति जागरुक करना है।
सपा के पदाधिकारियों ने झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरु किया है। ताकि सपा का प्रचार-प्रसार तेजी से हो सके।



























