हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सिर पर होने के कारण जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट हो गया है और खुफिया तंत्र ने भी निगरानी व चौकसी बढ़ा दी है। जिला प्रशासन का उद्देश्य विधानसभा चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना है।
जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को थाना पिलखुवा के अंतर्गत पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ को आवश्यक निर्देश दिए।
शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गांव बझैड़ा खुर्द में ग्राम पंचायत का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य शांति पूर्वक व निष्पक्ष रुप से विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराना है। आप सभी मतदान करें और जिला प्रशान को सहयोग करें।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























