👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। इस दौरान आरोपियों से 5800 रुपये बरामद किए गए हैं।
बता दें कि मंगलवार को वायुसेना एन्कलेव मंदिर के पास तीन आरोपी ग्राम नारायणपुर बासंका निवासी इस्लामुद्दीन, रेन्द्र तथा शेरू जुआ खेल रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई और तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने 13 जी एक्ट के तहत कार्रवाई कर तीनों को जेल भेज दिया और आरोपियों से 5800 रुपए बरामद किए हैं।



























