हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बिजली घर में 18 वर्ष पहले हुए घोटाले के सम्बन्ध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानू हापुड़ के ज़िला कार्यालय जवाहर गंज में ज़िलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में एक मीटिंग हुई जिसमें कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार तुरंत ग़लत बिलों को हटाए ।हापुड़ बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन भानू हापुड़ ने सबसे पहले धरना दिया था और अधिकारियों को बंधक बनाया था तब अधिकारियों ने जाँच कमेटी बनाकर बंधक मुक्त हुए थे समय लगा लेकिन कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा कर दिया की 220 करोड़ का घोटाला किया गया था। किसानों के नाम पर बिल आ रहे हैं जो ग़लत है अब सरकार से माँग है कि तुरंत इन बिलों को ख़त्म किया जाये ,नहीं तो भारतीय किसान युनियन भानू हापुड़ अनिश्चत क़ालीन धरने को मजबूर होगी।
भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देर से ही सही लेकिन आज किसानों की बात सही साबित हुई है अब सरकार को घोटाले बाजों के ख़िलाफ़ सख़्त सजा दे और किसानों के नाम से ग़लत बिलों को हटाए । राजेंद्र प्रधान प्रदेश महासचिव, पवन हूण राजेंद्र गुर्जर, राधेलाल तयागी ,रवि भाटी ,प्रवेश हूण ,रूपराम सिंह लिले मास्टर, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























