हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ‘संस्कार द को एजुकेशनल विद्यालय’ में आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नए भारत की कल्पना व स्वतंत्रता सेनानियों का देश के प्रति योगदान दर्शाने के लिए संचार मंत्रालय व शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ’75 लाख पोस्टकार्ड अभियान’ का शुभारम्भ किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसमें उन्होंने “भारत के गुमनाम नायक” व “मेरे सपनो का भारत कैसा हो ” इस विषय पर पोस्टकार्ड में लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया।
उस लेख में उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा जो स्वस्थ, समृद्ध, आत्मनिर्भर, विज्ञान, प्रौद्योगिकी के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अपनी भूमिका का निर्वाह कर सके। छात्रों ने अपने पोस्टकार्ड में अवध बिहारी, खुदीराम बोस, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हम सभी की उपलब्धियों से भारत निश्चित ही एक सशक्त देश होगा। इस अवसर पर नेहा गर्ग, ज्योति वर्मा, रेखा शर्मा, डॉली अरोरा, मनीष त्यागी व शिक्षक उपस्थित रहे।






















