हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के मूल निवासी पति-पत्नी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुदेश ने उसके यहां काम करने वाले मजदूर की हत्या कर खुद को मृत दिखा दिया और पत्नी ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।दरअसल आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या की थी जिसके चलते वह मंडोली जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर बाहर आया था। सजा से बचने के लिए आरोपी ने अपने यहां काम करने वाले मजदूर डोमन रविदास निवासी गया बिहार की हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार होने की कोशिश में थे। इस दौरान गाजियाबाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मूलनिवासी सिंभावली के हैं जोकि फिलहाल दिल्ली के करावल नगर की शिव विहार कॉलोनी में रह रहे थे।
आपको बता दें कि सुदेश ने 7 मार्च 2018 को अपनी 13 वर्षीय बेटी वंशिका की हत्या कर दी थी। दिल्ली के मंडोली जेल में सजा काट रहे सुदेश को 21 मई 2021 को कोरोना महामारी के चलते अंतरिम जमानत मिली। शेष सजा से बचने के लिए सुदेश 18 नवंबर को करावल नगर चौक से एक मिस्त्री और डोमन रविदास को लेकर आया और मकान की टूटी छत बनवाई। शाम को रविदास को शराब पिलाई और अपने कपड़े देकर कहा कि तुम्हारे कपड़े फट गए हैं मेरे कपड़े पहन लो। 19 नवंबर को रविदास उसके कपड़े पहन कर आया और शाम 4:00 बजे तक काम किया। इसके बाद सुदेश ने रविदास को शराब पिलाई और चारपाई के टूटे पाए से मजदूर के सिर पर कई बार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने शव का चेहरा जला कर लोनी बॉर्डर की इंद्रपुरी कॉलोनी में पड़े एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। पत्नी ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। दोनों मकान छोड़कर भागने वाले थे कि इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























