हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ निवासी एक बेटी की शादी मोदीनगर के एक गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में गाड़ी और एक लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को परेशान करने लगे। विवाहिता की तहरीर पर मोदीनगर पुलिस ने पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला मोदीनगर का है जहां से कुछ महीने पहले हापुड़ जनपद निवासी एक महिला की शादी दीपक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पति दीपक, उसकी सास रेखा, ससुर प्रमोद, देवर कुलदीप, ननद प्रिया, ननद शालू और दो अन्य पर दहेज का दबाव बनाने, लगे मांग पूरी न होने पर मार पिटाई कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मोदीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






















