हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कवि नगर निवासी मोहित कुमार की खरखौदा में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित कवि नगर निवासी मुकेश कुमार का बेटा मोहित कुमार शनिवार की सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर हापुड़ से मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ के खरखौदा पहुंचा तो एक गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मोहित का सर फट गया। बाइक और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मोहित हापुड़ में पीवीसी पैनल लगाने का काम करता था जिसके परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






















