👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला न्याय के लिए यहां वहां की ठोकरे खा रही है। पीड़िता शादीशुदा है जिसके साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया लेकिन पुलिस ने अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मामला 7 दिसंबर का है जब गांव का ही निवासी पीड़िता के घर में घुस आया और उसके साथ मार पिटाई कर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पीड़ित का पति भी पहुंच गया जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के पति के साथ भी मारपिटाई शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने 323, 452, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है लेकिन दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया जिसके चलते पीड़िता न्याय की गुहार के लिए यहां-वहां भटक रही है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























