हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में बुधवार को ग्राम सभा में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि पहला पक्ष छह आरोपियों के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। बता दें कि गांव भटियाणा की ग्राम प्रधान रजनी देवी हत्या के मामले में जेल में बंद है। बुधवार की सुबह ग्राम सभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई जो खूनी संघर्ष में बदल गई जिसमें करीब छह ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले पक्ष की तहरीर पर मटियाना निवासी नेत्रपाल, प्रेमपाल, कृष्णपाल उर्फ मटरू, नितिन, दीपक और हर्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पहले पक्ष के विजयपाल, चमन, शकील, सुरेंद्र, छत्रपाल, लोकेश और ऋषि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






























