👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने आठ बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। आरोपियों पर गैंग बनाकर बिजली तार व उपकरण चोरी कर अवैध रुप से धन अर्जित करना है।
पुलिस के अनुसार गांव सरावनी के कादिर, परीक्षत गढ़ के हैदर, लिसाड़ी गेट मेरठ के आसिफ, पिलखुवा के इमरान, बहरामपुर बाड़ली के मोहसिन, शहवाज व बाद शालिम तथा किठौर के शाहरुख को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है।





























