👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (hapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा बारात पर पथराव करने और बारातियों के साथ मारपिटाई करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि मामला गांव रघुनाथपुर का है जहां नन्हे पुत्र दासू निवासी ग्राम रघुनाथपुर के यहां बारात आई थी। इस दौरान नन्हे के पड़ोसियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते देखते दबंगों ने मार पिटाई शुरू कर दी और बारात पर पथराव कर दिया जिसमें दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने छह नामजद के खिलाफ एससी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।






















