👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा में डॉल्फिन की गणना मंगलवार को शुरू हो गई। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंची वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर और उनकी टीम ने डॉल्फिन की गणना शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिसंबर से बिजनौर से गंगा नदी में डॉल्फिन की काउंटिंग शुरू हुई थी जोकि सात दिसंबर को बृजघाट तक पहुंच गई। टीम ने बताया कि 24 दिसंबर तक गणना करते हुए बनारस पहुंचना है।
टीम इस बार आधुनिक तरीके से डॉल्फिन की गणना कर रही है। इसमें जीपीएस चिन्हित कर गूगल मैप पर डोलफिन की लोकेशन देख कर गणना कर रही है। उम्मीद है कि इस बार डॉल्फिन की संख्या बढ़ सकती है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588


























