हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का छिजारसी टोल प्लाजा किसी चुनौती से कम नहीं है जहां मासिक पास धारकों को अभी भी ऑनलाइन रिचार्ज में समस्या आ रही है। इस टोल प्लाजा से कई वाहन गुजरते हैं जिनमें से मासिक पास धारकों की संख्या भी ठीक-ठाक है। पहले यह सभी ऑनलाइन रिचार्ज कर लेते थे लेकिन पोर्टल अपडेट होने के कारण तकनीकी समस्या आने के चलते यह सभी मजबूरन टोल प्लाजा पर जाकर रिचार्ज कराने को मजबूर है जिससे वाहन स्वामियों का समय बर्बाद हो रहा है। व्यवस्थाओं के इस बोल बाले में ऑनलाइन रिचार्ज पोर्टल पर 4340 का दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 285 की जगह 4340 रुपए के इस रिचार्ज ने लोगों के लिए चुनौती बढ़ा दी है। बल्कि कागज जमा कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























