👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर में दो भाइयों ने आपसी विवाद के चलते घर के बाहर बने बिटौरे में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग को बुझाया।
आपको बता दें कि गांव निवासी अनिल और त्रिलोक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार की देर शाम विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने मकान के बाहर आग लगा दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























