हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पीड़ितों की सुविधा के लिए प्रत्येक थाने में साइबर हेल्पडेस्क स्थापित करने का फैसला लिया है जहां तैनात साइबर साथी पीड़ितों की शिकायत सुनकर अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जल्द से जल्द शिकायत का निस्तारण कर पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी।
आपको बता दें कि लगातार साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है जिसके चलते साइबर सेल का कार्यालय पुलिस कार्यालय में बनाया गया है जहां पीड़ित अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। जिले के प्रत्येक थाने में साईबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जहां दो शिफ्तों में साइबर साथी की तैनाती की गई है जो कि लोगों की शिकायत सुनकर अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























