हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद किया है और धंधे में लिप्त नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पुलिस ने दस्तोई रोड से जसरुप नगर के गंगाशरण को हरियाणा के 26 पव्वे शराब, पिलखुवा पुलिस ने जनपद बिजनौर के गांव हरेवली के वसीम को 30 पव्वे देशी शराब, धौलाना पुलिस ने पिपलैड़ा के जसवंत को 22 पव्वे, सालेपुर कोटला के तसलीम को 30 पव्वे व शेरदिल को 30 पव्वे, सिम्भावली पुलिस ने बिहार कालोनी सतीश कुमार को 30 पव्वे, बहादुरगढ़ पुलिस ने सेहल के नरेंद्र से 28 पव्वे, शंकरटीला के विजय से 24 पव्वे और सलारपुर के कमल सिंह से 20 पव्वे शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने-अपने इलाके में शराब बेचना स्वीकार किया है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























