👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के गांव गिरधरपुर तुमरैल के पूर्व प्रधान कुलदीप बाना उर्फ बब्बल चौधरी की बेटी को ग्राम पंचायत द्वारा अस्थाई ग्राम प्रधान बनाया गया है। बबलू चौधरी की बेटी शिवानी चौधरी को शनिवार को गांव का प्रधान नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश को छह महीने की अवधि के लिए जनपद की सीमाओं से विस्थापित किया गया है जिसके चलते शनिवार को गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजस शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी सतीश राजौरा की उपस्थिति में पंचायत सदस्यों ने यह शिवानी को ग्राम प्रधान नियुक्त किया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























