हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक मोहल्ले में इंसानियत को शर्मसार करने की घटना सामने आई। जहां एक शादीशुदा 40 वर्षीय युवक ने अपनी बेटी के साथ खेलने वाली छह साल की बच्ची को पहले किडनैप किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को अपने ही घर में रखें संदूक में छिपा दिया लापता बच्ची के परिजन सिसकते हुए मासूम को तलाशने लगे लेकिन बच्ची का सुराग नहीं मिला। बच्ची का हत्यारा भी परिजनों के साथ मिलकर बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा। जब मामले का खुलासा हुआ तो मोहल्ले वालों का गुस्सा आरोपी पर फूट पड़ा और उन्होंने उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।
आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो दिसंबर की शाम को एक छह साल की बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची को ढूंढने का काफी प्रयास किया और मदद के लिए उसने तीन दिसंबर को खाकी से गुहार लगाई। परिजनों ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जिसमें बच्ची घर से जाती हुई नजर आ रही है लेकिन कुछ दूरी पर वो आंखों से ओझल हो गई। जब परिवार वालों ने अपनी बेटी की तलाश की तो पाया कि बच्ची मोहल्ले के बाहर गई ही नहीं। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के घरों की तलाशी ली लेकिन इस दौरान एक मकान पर लगे ताले के चलते उस घर में जांच नहीं की गई। शनिवार को जब घर से बदबू आने लगी तो परिजनों को शक हुआ और छत से घर में दाखिल हुए। अन्दर जाकर जो दृश्य देखा उससे सभी के रोंगटे खड़े हो गए। संदूक में रखी रजाई में बच्ची का शव छिपाया हुआ था।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई। संदूक में रखे बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को शनिवार की रात को गड्ढे में दफनाने वाला था। इसके लिए उसने दो गड्ढे भी खोद लिए थे। मोहल्लेवालों में घटना से बेहद आक्रोश था। इसी दौरान शनिवार की दोपहर आरोपी मोहल्ले में पहुंच गया। गुस्साए मोहल्ले वासियों ने उसे पकड़ लिया। जिस किसी को भी आरोपी की इस करतूत के बारे में पता चला तो वह खुद को रोक ना सका और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने भीड़ पर बन्दूक तानकर आरोपी को लोगों के चुंगल से छुड़ाया।
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय आरोपी विवाहित है जिसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी सबसे छोटी है जो मृतक बच्ची के साथ खेला करती थी। आरोपी की इस हरकत से हर कोई सन्न रह गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























