हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बेटी एकता शर्मा ने दिल्ली में आयोजित शूटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है जो अब नेशनल और इंडिया ट्राइल्स की तैयारी में जुट गई हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली हापुड़ के मोहल्ल अर्जुन नगर की रहने वाली एकता शर्मा इन दिनों नेशनल के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनका बचपन से सपना नेशनल शूटर बनना है जिसके लिए वह दिन-रात लगन से कड़ा परिश्रम कर रही हैं।
मनोज शर्मा की बेटी 19 वर्षीय एकता का कहना है कि अगले साल मार्च में नेशनल और फिर इंडिया टीम के ट्राइल होने की संभावना है जिसके लिए उन्होंने अभी से कमर कस ली है। मुकाबला कड़ा है इसके लिए परिश्रम बेहद जरूरी है।
आपको बता दें कि एकता दिल्ली से पहले लखनऊ में आयोजित 44 वी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मेरठ कॉलेज की ओर से हिस्सा ले चुकी हैं जिसमें उन्होंने एयर पिस्टल जूनियर महिला वर्ग में नौवां स्थान हासिल किया था।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























