हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता पर ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए दवाब बनाना और प्रताड़ित करने का मामले सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि गांव शेरपुर की रहने वाली महिला का निकाह सलीमपुर में हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार महिला पर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे और एक स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति और सास ने विवाहिता के साथ मारपिटाई की और पति ने आप्रकृतिक यौन सम्बन्ध बनाए। इतना ही नहीं पति ने पीड़िता को जलाकर जान से मारने की कोशिश भी की।
विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर सुहैब द्वारा जबरदस्ती शारिरिक सम्बन्ध बनाए गए और ममिया ससुर गुलजार ने भी कपडे फाडकर अश्लील हरकत की। महिला ने जब इन सभी का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति, देवर समेत चार के खिलाफ धारा 498ए,323, 377,354, 354ख,376, 504,506,307 व 3/4 द0प्र0अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।




























