👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र से एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी नम्बर प्ले, तीन बाइक तथा एक बाइक के पार्टस बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान धौलाना औद्योगिक क्षेत्र के फेज-3 से पुलिस ने एक वाहन चोर को दबोच लिया। आरोपी की पहचान मुरादनगर के नईम के रुप में की गई है। पुलिस ने नईम के कब्जे से तीन बाइक, एक बाइक के पार्टस तथा एक फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की है।




























