हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर कॉलेज हापुड़ में आयोजित सेमिनार सत्र के द्वितीय दिवस पर बुधवार को अंग्रेजी विभाग में इथोस के तत्वाधान में छात्राओं द्वारा पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया गया जिसमें भाषा विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। तथा एमए द्वितीय की दीप्ति ने मून चौप्सी टीजीजी (ट्रांसफॉरमेशनल जेनरेटिंग ग्रामर) पर अपना पेपर प्रस्तुत किया। वही आरती ने क्लासिफिकेशन ऑफ स्पीच एंड साउंड पर अपने विचार व्यक्त किए। आरुषि ने लैंग्वेज एंड कम्युनिकेशन पर अपने विचार व्यक्त किए। अन्य छात्राओं ने भी केरैक्टेरेस्टिक्स ऑफ लैंग्वेज पर अपने दृष्टिकोण के साथ भाषा विज्ञान के संबंध में प्रकाश डाला। डॉ आभा शुक्ला कौशिक ने विभागाध्यक्ष डॉ अरुणा शर्मा के सानिध्य में अपने विचार भाषा विज्ञान पर व्यक्त किए एवं उनके उच्चारण संबंधी त्रुटियों को भी दूर किया। डॉ अरुण शर्मा ने सेमिनार की गुणवत्ता पर बधाई देते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया वहीं डॉ अरुणा शर्मा के निर्देश में शोध कार्य कर रही दीपाली शर्मा ने एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं का रिमेडियल क्लासेस के अंतर्गत उनकी ग्रामीण संबंधी समस्याओं का निराकरण किया एवं अच्छे वाक्य विन्यास के लिए छात्राओं को टिप्स दिए गए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























