👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के चलते हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ गुरुवार को हड़ताल पर है। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बुधवार को कचहरी प्रांगण में आयोजित हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की एक बैठक मेें अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में फैसला लिया गया कि गुरुवार को अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे और गौतमबुद्धनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदर्शन करेंगे। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल का फैसला लिया गया।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041






























