👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस ने बुधवार की देर रात ऑपरेशन दस्तक के तहत हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी हासिल करने के लिए जगह-जगह पूछताछ की। अभियान के तहत थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जानकारी जुटाई।
आपको बता दें कि ऑपरेशन दस्तक हिस्ट्रीशीटर की निगरानी के लिए चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस ने जानकारी जुटाई। वहीं जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों के प्रभारियों ने बुधवार की रात चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ की। संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी भी ली।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041






























