👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित गालंद में निर्माणाधीन डंपिंग ग्राउंड की दीवार गिराने के मामले में गाजियाबाद नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पिलखुवा पुलिस ने डेढ़ सौ से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से 34 नामजद हैं।
आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी को गिरा दिया जिसके बाद गाजियाबाद नगर निगम ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पिलखुवा पुलिस ने 34 नामजद समेत डेढ़ सौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



















