हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड की वैशाली कालोनी में पकड़े गए नकली डीजल व मोबिल आयल के ठिकाने पर सील लगी है। वैशाली कालोनी के एक प्लॉट में यह धंधा होता था। प्लाट में सैकड़ों की तादाद में खाली-भरे ड्रम व प्लास्टिक की कैन तथा पम्प व छोटा हाथी दिखाई दे रहे है।
बताते हैं कि रात्रि में कैंटर आते थे और छोटे हाथी से ड्रमों में माल कर सप्लाई किया जाता था। घनी आबादी के बीच ठिकाना संचालित होने पर पुलिस, प्रशासन तथा आपूर्ति विभाग हैरान है। ठिकाने का मालिक कारोबार से जुड़े पेपर्स आदि लेकर पुलिस, प्रशासन के सामने हाजिर नहीं हुआ है।
बता दें कि पुलिस, प्रशासन को मिले एक इनपुट पर उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह व सीओ एसएन वैभव पांडे ने मंगलवार की देर शाम वैशाली कालोनी के ठिकाने पर छापा मार कर गहनता से जांच की और करीब 70 ड्रम पैट्रोलियम पदार्थ से भरे हुए पाए। प्रशासन ने नमूने लेकर जांच को भेजे है तथा गोदाम को सील कर दिया है। चंडी रोड पर राज महल बैकट हाल में हुए अग्निकांड के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























