हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित एक विद्यालय में मंगलवार को छात्रों के अभिभावकों ने हंगामा शुरु कर दिया और स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद ही मामला ठंडा हो गया और अभिभावक संतुष्ट होकर घर वापस लौट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित एक विद्यालय में मंगलवार को दसवीं की हाफ ईयर बोर्ड परीक्षा का हैल्थ एंड केयर विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा का पेपर हिंदी में आया जबकि कोड भी हिंदी ही भराया गया था लेकिन कुछ छात्रों ने कंफ्यूजन के चलते कुछ तैयारी हिंदी और कुछ तैयारी अंग्रेजी में कर ली जिससे उन्हें परीक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी भ्रम में अभिभावक भी बुधवार को स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। जब स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को बताया कि छात्रों को विषय आसानी से समझ आए इसके लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ाया गया और सभी छात्रों ने फॉर्म में हिंदी भाषा का चयन किया जिसके बाद परीक्षा भी हिंदी में हुई। संतुष्ट होने के बाद अभिभावक वापस लौट गए।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041





























