👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत कस्बा बाबूगढ़ में एक शराब की दुकान के सेल्समैन ने अपने साथियों के सहयोग से एक खातेदार के बैंक खाते से 95 हजार रुपए उड़ा लिए।
पुलिस के अनुसार कस्बा बाबूगढ़ छावनी में माडल शाप शराब की दुकान है जिस पर राजेश सैल्समैन है। हापुड़ देहात थाना के फूलगढ़ी निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजेश ने अपने साथियों मनोज व नीरज के साथ उसके बैंक डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर उसके खाते से तीस हजार रुपए तथा अन्य के खाते से 65 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































