👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अब हलवाई, नाई और दर्जी को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वह खुद का कारोबार शुरू कर सकें। इसके साथ ही कारीगरों, श्रमिकों को दो सौ रुपए प्रतिदिन का मानदेय भी दिया जाएगा और एक टूल किट का वितरण भी इस योजना के तहत लाभार्थियों को किया जाएगा।
इस योजना से जिले में 425 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए छह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान ₹200 प्रतिदिन का मानदेय भी लाभार्थियों को दिया जाएगा। 17 दिसंबर को लाभार्थियों को टूल किट वितरित की जाएगी।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041






























