हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश विधानसभा नजदीक होने के कारण जनपद में भाजपा नेताओं का आगमन बढ़ता ही जा रहा है और भाजपा नेता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटे है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीपीएस राठौर मंगलवार को हापुड़ आए और भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ उनका स्वागत किया।
भाजपा नेता राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही विधानसभा की 350 सीटें जीतकर प्रदेश में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। भाजपा नेता राठौर धौलाना विधानसभा क्षेत्र के डासना मंडल में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह, दिनेश कुमार, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























