हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा देखिए कि स्वास्थ्य विभाग ने नगर की सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों के संचालन हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से 75 ड्राइवरों को रखा है ये ड्राइवर हापुड़ के गोल मार्केट की फर्म राहुल बॉथ आउटसोर्सिंग ठेकेदार के माध्यम से रखे गए हैं। इसके लिए चेयरमैन ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान की है। आउटसोर्सिंग ड्राइवरों को बदले में ठेकेदार को करीब डेढ़ करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के पास तो 75 वाहन ही नहीं है जिन पर इन ड्राइवरों की तैनाती की जरूरत है। पालिका का रिकॉर्ड बताता है कि सफाई व्यवस्था में लगे वाहन खराब भी रहते हैं। हो सकता है कि यह ड्राइवर पालिका के अफसरों के घरों पर पानी भरते हों और अन्य कार्यों को करते हो। स्वास्थ्य विभाग के कारनामों की जांच की जरूरत है और एक-एक ड्राइवर का भौतिक सत्यापन, ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड से किया जाए। बताते हैं कि विभिन्न कार्यों की एवज में साहुल बौथ आउटसोर्सिंग ठेकेदार को नगर पालिका औसतन छह करोड़ रूपए का भुगतान हर साल करती है। फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी व आयकर चोरी की संभावना भी प्रबल जारी है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
























