हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिला प्रशासन हापुड़ ने पांच गांव के नाम भेजे हैं जिसमें आलमनगर नवादा, मलकपुर, ततारपुर, कंदौला और धनपुरा शामिल हैं जो गांव टॉप पर रहेगा उसे सबसे ज्यादा धनराशि मिलेगी। ग्राम पंचायतों को अधिकतम आठ लाख और न्यूनतम दो लाख की धनराशि दी जाएगी जिससे गांव का विकास होगा।
आपको बता दें कि जिले की 273 ग्राम पंचायतों में से 77 ग्राम पंचायत के प्रधानों ने आवेदन किए थे। गाइडलाइन के अनुसार 10 ग्राम पंचायतें ही मानकों पर खरी उतरी। निरीक्षण के बाद इनमें से पांच गांव का चयन किया गया जिस की सूची शासन को भेजी गई है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो के अलावा कोरोना काल में किए गए कार्यो को भी पुरस्कार के लिए चयन का आधार बनाया जाएगा।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























