हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक महिला सहित दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला गुरुवार का है जब एक स्विफ्ट कार और एक अर्टिगा कार हापुड़ से गढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट कार को अर्टिगा कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद स्विफ्ट का पिछला हिस्सा और अर्टिगा कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854





























