हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में होलीडे पैकेज के नाम पर एक महिला से 57 हजार ठगने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुई महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र की मीनाक्षी रोड निवासी जोना रानी से एक व्यक्ति ने सस्ती दरों पर हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर 57 हजार रुपए ठग लिए। जोना रानी का आरोप है कि प्रमोद दुबे नाम के एक व्यक्ति ने उससे पैसे एंठ लिए। प्रमोद ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताया और सस्ती दरों पर होलीडे पैकेज दिलाने का झांसा दिया जिसके चलते महिला ने उसे 57 हजार रुपए दे दिए। पैसे मांगने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पुलिस ने प्रमोद दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























