हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-गंगा मेले में जाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ रही श्रद्धालुओं के वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बुधवार को थाना बाबूगढ़ पुलिस सड़कों पर उतर आई।
बाबूगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से अतिक्रमण हटवाया और ठेके व पटरी वालों की दुकानें पीछे की ओर कराई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि दुकानों को आगे की सड़क तक बढाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
























