हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): मेरा नाम अर्चना है,मेरी आवास आईडी यूपी 980073777877400069 है। मैं विकासखंड हापुड़ के मोहल्ला सोहनपुर की निवासी हूं, पहले हम किराए के मकान में अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे, घर में कोई आमदनी का साधन नहीं था जिसके कारण परिवार को विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता था। उसी समय मुझे जिला नगरीय विकास अभिकरण के अधिकारियों से गरीब असहाय हेतु सरकार द्वारा संचालित की जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, के विषय में विस्तृत से जानकारी प्राप्त हुई और कई महिलाओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया था। मेरे परिवार द्वारा भी प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन किया गया। कुछ दिनों के पश्चात, हमारे मंकान की प्रथम किस्त की धनराशि हमारे खाते में प्राप्त हुई ।इसके पश्चात द्वितीय ,व तृतीय किस्त भी समय-समय पर मेरे खाते में प्राप्त हुई जिससे हमने अपना पक्का मकान बनाकर तैयार कर लिया और इस मकान में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है। इस मदद के लिए मै जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























