हापुड़ ,सीमन/सू.वि (ehapurnews.com): कृषि विभाग ने विकास खंड स्तर पर स्थापित जनपद हापुड़ के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं की अधिक पैदावार वाली नई प्रजातियों को उपलब्ध कराया है, जिससे कृषक पहले आओ ,पहले पाओ के आधार पर अपने बैंक पासबुक एवं आधार की फोटो कॉपी देकर आसानी से प्राप्त कर लाभ उठाएं। सभी आधारीय वह प्रमाणित बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान डी.बी.टी के माध्यम से सीधे कृषक के खाते में भेजा जाता है। जनपद हापुड़ के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं की प्रजाति के बीज निम्न प्रकार उपलब्ध है।
गेहूं प्रजाति H.D 2967 आधारीय एवं प्रमाणित। गेहूं प्रजाति PBW 752 आधारीय। गेहूं प्रजाति H.D 3086 प्रमाणित। गेहूं उन्नत प्रजाति PBW 550 प्रमाणित। गेहूं प्रजाति DBW 187 करुण वंदना प्रमाणित।
आधारीय बीजों का मूल्य 3915 रुपए प्रति कुं.। प्रमाणित बीजों का मूल्य 3700 प्रति कुं.।
अतः जनपद के समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि अपने विकास खंड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भंडार से शीघ्र से शीघ्र पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर बीज क्रय कर ले जिससे अनुदान की धनराशि कृषकों के खाते में शीघ्र भेजी जा सके।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























