हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेल यात्रियों को अब अगले सात दिनों तक रेल टिकट बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल विशेष ट्रेनों का दर्जा खत्म करने के बाद अब ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया जा रहा है जिसे पूरा करने में अगले सात दिनों का समय लग सकता है जिससे रात 11:30 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक पीआरएस बंद रखने का फैसला लिया गया है।
आपको बता दें कि कोरना काल में सभी ट्रेनों को विशेष ट्रेन का दर्जा देकर संचालित किया गया था जिनका नंबर शून्य से शुरू होता था रेलवे प्रशासन ने अब विशेष ट्रेन का दर्जा खत्म करने का फैसला लिया है जिसके चलते ट्रेनों के नंबर में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीआरएस में बदलाव का काम 14 और 15 नवंबर से 21 नवंबर तक जारी रहेगा यानी रात 11:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक पीआरएस से मिलने वाली सेवा उपलब्ध नहीं होगी जिसके चलते रेल यात्री ना तो आरक्षण करा सकेंगे और ना ही टिकट रद्द करा सकेंगे।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























