👁 0 views Views
धौलाना: स्थानीय पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई सशस्त्र लूटपाट का भंडाफोड़ कर एक लुटेरे को पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से 45 हजार रुपए नकद तथा तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक एस. के. मिश्र ने बताया कि 5 जून को एक दूध व्यापारी दिनेश से बाइक सवार दो बदमाशों ने 50 हजार रुपए लूट लिए थे और फरार हो गए। लूटपाट की यह घटना समाना मार्ग पर हुई थी। पुलिस ने गांव बझैड़ा के अतुल को गिरफ्तार कर 45 हजार रुपए नकद, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। उसका साथी रिंकू फरार है।
R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:
































