हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में भारतीय किसान यूनियन ने शिविर लगाया है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा के दर्शन किए।
भारतीय किसान यूनियन के नेता ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन प्रत्येक वर्ष गंगा मेले में शिविर लगाती है।शिविर में भारतीय किसान यूनियन के सदस्य भी बनाए जाते हैं। किसानों को यूनियन के उद्देश्य और संगठनात्मक शक्ति के बारे में भी जानकारी दी जाती है। इस बार गंगा मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी भाग लेंगे।शिविर में नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों को जागरूक करेंगे,ताकि किसानों को नये कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में पता चल सके।नये कृषि कानून किसान विरोधी हैं।केंद्र सरकार को इन कृषि कानूनों को तुरन्त वापिस लेना चाहिए।इस अवसर पर
चौधरी रामपाल सिंह, अमरिंदर सिंह गुड्डू ,कुलदीप राठी, राहुल पवार, प्रदीप त्यागी, सचिन त्यागी, अमित त्यागी, सुरेंद्र चौधरी,ललित शर्मा, योगेश त्यागी, देवेश चौहान, श्यामसुंदर त्यागी प्रमोद चौहान, नरेंद्र त्यागी, प्रवीण बालियान, पवन त्यागी, उज्जवल चौधरी सेहल, मोहित त्यागी, विशु चौधरी आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























