हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हापुड़ में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध व्यक्त किया। उनका यह विरोध 10 जून तक चलेगा और उसके बाद एक घंटा प्रतिदिन अधिक कार्य करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ हापुड़ की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को यहां अपर जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की है कि उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।
90% लोन के साथ प्रोपर्टी खरीदना हुआ आसान. बुकिंग के साथ पाएं रिटर्न गिफ्ट. अभी संपर्क करें: 9911028188:
























