हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद की तीर्थ नगरी में ब्रजघाट पर वन विभाग द्वारा गंगा महोत्सव मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर छात्रों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग पांच विद्यालयों के 200 छात्रों ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मंगलवार को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गंगा की निर्मलता और अविरलता के प्रति जागरुक करना है। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ विभाग से नीरा चौधरी, कार्यक्रम संचालक कविराज राजकुमार हिंदुस्तानी आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333


























