👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम अरविंद द्विवेदी, सीओ पवन कुमार, सीडीओ व अन्य विभागों के अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी रास्तों को बनाया जाए। मेले में अब समय काफी कम बचा है। जल्द से जल्द सभी अपने-अपने कार्य पूर्ण करें। इस दौरान डीएम अनुज सिंह ने मेले के नक्शे के द्वारा रास्तों की भी स्थिति जानी।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000























