👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कोरोना वैक्सीन के अभियान को गति देने के लिए अब रात 10:00 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। सुरक्षा के इस कवच को लोग अब रात 10:00 बजे तक सीएचसी में लगवा सकते हैं। यह टीकाकरण दो शिफ्ट में किया जाएगा जिसके लिए अस्पतालों में विशेष बूथ बनाए गए हैं। आज सोमवार से अस्पताल में रात 10:00 बजे तक कोविड बूथ संचालित किया जाएगा।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























