हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की रात को दीपावली मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना व गणेश पूजन के साथ शुरू हुए। दीपावली मेले में आईआईए के विभिन्न चैप्टर से पधारे अतिथियों का स्वागत उद्यमी विजय शंकर शर्मा वे अशोक छारिया ने किया विधायक विजयपाल का स्वागत आईआई हापुड़ के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता व मनोज गुप्ता ने किया।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी ऐसन वैभव पांडे की स्वागत डी आई ए के सचिव धीरज अचूक व आईआईए के सचिव शांतनु सिंघल ने किया। दीपावली मेले में उपस्थित उद्यमियों ने सभी को परस्पर बधाईयां दी और दिवाली के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में अतुल गोयल, पवन शर्मा, लवलीन गुप्ता, प्रमोद गोयल, हरीश ग्रोवर, राजेंद्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, प्रशांत मित्तल, संदीप चौधरी आदि उपस्थित थे।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000






























