हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर के गांव इमटौरी में हापुड़ व हाफिजपुर पुलिस ने छापा मारकर एक पटाखा फैक्ट्री को पकड़ा है और लाखों रुपए के पटाखा सामग्री आदि बरामद की है।
बता दे कि गत दिनों दिल्ली सदर बाजार में हापुड़ से पटाखा लेकर गए पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था जिनसे इमटौरी में पटाखा संचालित होने का इनपुट मिला था। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे की अगुवाई में हापुड़ कोतवाल सोमवीर सिंह व थाना हाफिजपुर प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव इमटौरी पटाखा फैक्ट्री पर पहुंचे, जहां पहले ही ताला लटका था। फैक्टरी संचालक व कर्मचारी गायब थे। फैक्टरी मालिक गांव हाफिजपुर का अकबर बताया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर लाखों रुपए की आतिशबाजी व सामग्री बरामद की है। बता दें कि दिल्ली सदर बाजार पुलिस द्वारा पटाखों के साथ पकड़े गए हापुड़ के युवकों की गिरफ्तारी से फैक्टरी पर ताला लटका है और मालिक ने धीरे-धीरे पटाखों के जखीरे को हटा दिया था।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

























